राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आप चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
बोकारो, जुलाई 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी (आप) बोकारो जिला कमेटी की बैठक में अयोध्या के राममंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण के विरोध में जिलेभर में सघन हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत एकत्रित हस्ताक्षरों को झारखंड स्तर पर संकलित कर प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव बैजनाथ गोराई ने किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने आरोप लगाया कि राममंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी, जमीन घोटाला और कमीशनखोरी के मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- सुंदरकांड पाठ के बाद AAP ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.