ज्योतिर्मठ, जुलाई 8 -- अयोध्या राममंदिर में हुए चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद जिस तरह से ऐक्शन हो रहा है, बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने ऐक्शन लेना शुरू कर दिया। आरोपों से घिरे बीकेटीसी अध्यक्ष के वैयक्तिक सहायक (पीए) प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देर शाम इसके आदेश किए। मामला सामने आने के बाद पांचवें दिन यह कार्रवाई की गई है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कमेटी भी बना दी गई है। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने जांच कमेटी गठन के आदेश किए। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर नया खुलासा, आरोपी पर विशेष कृपा; नोट गिनने की ड्यूटी दी15...