हरिद्वार, जुलाई 15 -- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने कहा कि संत समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा को लेकर अभियान चलाएगा। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद कार सेवा की तिथि घोषित की जाएगी। इसमें विभिन्न अखाड़ों के संत-महात्मा शामिल होंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया जाएगा। निरंजनी अखाड़े में श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद से मुलाकात के दौरान श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब संत समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि को उसके वास्तविक स्वरूप में मुक्त कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि ...