प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय स्थित महर्षि भारद्वाज वेद विद्यालय में राममंदिर के आंदोलनकारी शंभूनाथ की जयंती रविवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि कम संसाधन और विपरीत परिस्थितियों में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को आंदोलन से जोड़ने का काम किया। उनके जीवन से हम लोगों को प्रेरणा मिलती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्न करते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, सुधीर गुप्ता, क्षेत्र सेवा प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, प्रांत कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन गोयल, प्रांत कार्यालय प्रमुख सुनील रघुवंशी, विशाल वर्मा, रवि वर्मा, आचार्य सुनील सहित वेद विद्यालय के वेद विद्यार्थी शामिल रहे...