अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या,संवाददाता। रामजन्मभूमि परिसर में पांचवे पूरक शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण आज है। इस बार आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पूरे परकोटे को खास तरह के फूलों से सजाया गया है। बुधवार को आयोजन समाप्त होने के बाद शाम को परिसर के कई स्थलों को रंग- बिरंगी लाइट से चमकाने की तैयारी है। सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी अथितियों को पत्र के माध्यम से दिशा- निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव बताते हैं कि परकोटा स्थित शिव मंदिर के उत्तरी- पूर्वी कोने पर मंच बनाया गया है और परकोटा के पूर्व दिशा में जहां सामान्य दिनों में वीवीआईपी और वीआईपी का प्रवेश होता है वहां आमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.