राममंदिर: राजाधिराज प्रभु श्रीराम व माता सीता समेत हनुमान जी का अभिषेक व सहस्त्रार्चन
अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर में गंगा दशहरा के पर्व पर रामलला व राम परिवार के साथ सभी उप मंदिरों की भव्य साज-सज्जा के साथ मध्याह्न में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और आरती उतारी गयी। इसके पहले प्रथम तल प्रतिष्ठित राजाधिराज प्रभु राम व माता सीता के साथ हनुमान जी, भरतलाल जी, शत्रुघ्न जी व लक्ष्मण जी के स्थापना की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः काल भगवान का पंचामृत व दिव्य औषधियों से अभिषेक कर उनका भव्यता से नवीन परिधानों के साथ अलंकृत कर सुबह छह बजे आरती उतारी गयी। इसके साथ तुलसी दल व कमल की पंखुड़ियों व गेंदा समेत अन्य सुगंधित पुष्प से सहस्त्रार्चन किया गया। पुनः यज्ञशाला में पुरुष सूक्त, श्री सूक्त व श्रीराम रक्षा स्तोत्र के मंत्रों से आहुतियां डाली गयी. यह भी पढ़ें- पहली वर्षगांठ: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.