वाराणसी, अप्रैल 16 -- शिवपुर (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। काशी की पंचक्रोशीय परिक्रमा के चौथे पड़ाव शिवपुर स्थित रामभट्ट तालाब पर कराया गया सुंदरीकरण का काम चार साल भी नहीं टिक सका। पौराणिक तालाब का दक्षिणी घाट धंसने लगा है। निर्माण के दौरान लगाए गए पत्थर के चौके उखड़ चुके हैं। जल में भी प्रदूषण है।करीब 13 एकड़ में फैले इस तालाब के पूरब और पश्चिम में ढाल बनाई गई है। उत्तर और दक्षिण में घाट बने हैं। वर्ष 2021-22 में पर्यटन विभाग के प्रस्ताव के बाद तालाब, निकटवर्ती धर्मशाला, पाचों पांडव मंदिर, द्रौपदी (कुंड) कूप आदि का सुंदरीकरण आठ करोड़ 45 लाख 22 हजार की लागत से कराया गया था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से ओवरलोड मिट्टी ढुलाई करने से दरक रही सड़क इसमें वीडीए और नगर निगम के हिस्से में भी कुछ काम थे। स्थानीय लोगों के अनुसार सुंदरीकरण के दौरान सिर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.