मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामभजन बाजार गोला रोड में 19 मार्च से अखंड रामनाम संकीर्तन होगा। वीणा देवी सेवइत की अध्यक्षता में मंगलवार को रामभजन बाजार में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 19 की सुबह कलश स्थापन के साथ नौ दिनों के अखंड रामनाम धुन का जाप मंडली करेगी। वहीं, 27 मार्च को महाशृंगार आरती पूजन प्रसाद वितरण व भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा। इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, लालगंज के भक्त मंडली पहुंच रहे हैं। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक केदारनाथ प्रसाद, प्रो. गोपी किशन, प्रो. विभा कुमारी, विजय पोद्दार, प्रमोद जालान, संजय केजरीवाल, अमरनाथ प्रसाद, डी के पप्पू, वी के सिंह, नवीन कुमार, जीवन प्रसाद, प्रो. अच्छेलाल पूर्वे, धर्मेंद्र प्रसाद, चंदन पटेल, मनोज कुमार गुप्ता थे।

हि...