लखनऊ, अगस्त 4 -- Cm Yogi In Up Assembly: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर उन्हें मिथक बताया, वे आज अयोध्या और आस्था की बात कर रहे हैं! श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं मिली है। इसके बावजूद विपक्ष तथ्यों को तोड़-मरोड़कर सनातन, अयोध्या धाम और मंदिर को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा भवन पोर्टिको में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने इससे पहले विधानसभा में भी सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा...