गढ़वा, मार्च 23 -- रंका। श्री रघुनाथ अखाड़ा हनुमान मंदिर रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में बाइक जुलूस रविवार को निकाली गई। जुलूस श्री रघुनाथ अखाड़ा से चलकर खरडीहा, हनुमान मंदिर पहुंच हनुमान जी की आरती कर कंचनपुर, रबदा, रंका कुर्द होते हुरदाग महावीर मंदिर, भालूवानी, सोनदाग, मानपुर, खपरो, सलैया से वापस श्रीरघुनाथ अखाड़ा पहुंच समापन हुआ। उधर सलैया में पूर्व मुखिया अनिल चंद्रवंशी के घर पास रामभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। जुलूस में अध्यक्ष सुलपानी सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाठक उर्फ भांडूल पटाक, रानू सिंह, दीपक सोनी, रोहित चौधरी, मोहित चौधरी, अनिल कुमार, राजेश कुमार मधेशिया, सोनी कुमार मधेशिया, श्री राम बाबू ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.