रामभक्तों के खून से रंगे हैं अखिलेश परिवार के हाथ : केशव
प्रयागराज, जुलाई 8 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके परिवार के हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हुए हैं। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डिप्टी सीएम ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अखिलेश यादव के बयान 'जो भाजपा का साथी वो रामघाती' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर में दर्शन करने जाने की अब तक फुर्सत नहीं मिली है।
राम मंदिर चढ़ावे की चोरी राम मंदिर में चढ़ावे की जो चोरी हुई है उसकी एसआईटी जांच कर रही है, एफआईआर दर्ज है और आरोपी पकड़े जा चुके हैं, इसके बावजूद अखिलेश यादव ऊलजुलूल बयान देकर बहुत घटिया हरकत कर रहे हैं। कहा कि अगर अखिलेश यादव ऐसी बयानबाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.