पूर्णिया, अप्रैल 27 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामबालक नगर में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता के आवेदन पर बड़हरा कोठी थाना में पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन में मृतका राधा देवी के पिता सरसी बुढ़िया गोला निवासी मनोज यादव ने बताया कि उनकी पुत्री 25 वर्षीय राधा देवी की शादी वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज से औराही पंचायत के रामबालक नगर निवासी घोलटू यादव के पुत्र सुधीर यादव के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा राधा को प्रताड़ित किया जाने लगा और उसके साथ मारपीट की जाती थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: दहेज प्रताड़ना व हत्या कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार आवेदन में कहा गया है कि इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.