सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी, एक प्रतिनिधि। डुमरा के भीसा गांव में सरेशाम शातिर बदमाश की गोली मारकर हत्या मामले में केस दर्ज कर ली गयी है। मृतक के भाई इंदल राय के बयान पर डुमरा थाने में 11 लोगों पर नामजद एफआईआर की गयी है। इसके आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्याकांड के गुत्थी सुलझाने के लिए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो हत्याकांड के उद्भेदन के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा। हालांकि, पुलिस हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों को गुप्त रखी हुई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या मामले में मृतक के भाई बयान पर एफआईआर कर सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। इधर, हत्याकांड के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.