हल्द्वानी, जनवरी 23 -- लालकुआं, संवाददाता। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबाबू मिश्रा को शुक्रवार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में किया गया। रामबाबू मिश्रा का गत दिवस दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। देर रात्रि उनका पार्थिव शरीर वार्ड संख्या तीन स्थित उनके आवास पर लाया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके ज्येष्ठ पुत्र विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा एवं अखिलेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, दर्जाधारी शंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.