रामबाग स्टेशन पर फिर शुरू होगी पार्किंग
प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। रामबाग रेलवे स्टेशन पर पार्किंग सुविधा जल्द बहाल होने वाली है। साइकिल स्टैंड का टेंडर समाप्त होने के कारण यात्रियों को वाहन असुरक्षित तरीके से खड़े करने पड़ रहे थे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने अब नए सिरे से ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।मंडल के पीआरओ के अनुसार दोपहिया पार्किंग का ठेका तीन वर्ष के लिए दिया जाएगा और 13 अप्रैल को नीलामी होगी। पार्किंग व्यवस्था बहाल होने से स्टेशन परिसर में अव्यवस्था खत्म होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.