रामबाग स्टेशन पर अमानक पानी बेचने पर तीन गिरफ्तार
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर अमानक (लोकल) पानी की बोतलें बेचने वाले तीन लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कुल 300 से अधिक पानी की बोतलें बरामद की गईं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव के नेतृत्व में स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 स्थित एएच व्हीलर मल्टीपरपज स्टॉल पर एक व्यक्ति को एक्वा जिओ ब्रांड की 36 अमानक पानी की बोतलें बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी वेंडर दिलीप कुमार गुप्ता साउथ मलाका का रहने वाला है। अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या-5 और 6 पर स्थित श्याम ढाबा स्टॉल से 264 बोतलें बरामद की गईं। यहां से अनिल कुमार जायसवाल और गोपाल केसरवानी को पकड़ा गया। जांच में दोनों के पास भी अमानक पानी की बोतलें मिलीं। इसके अलावा एक व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.