प्रयागराज, जुलाई 15 -- रेलवे ने आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन प्रयागराज रामबाग स्टेशन और सूबेदारगंज होकर संचालित होगी। ट्रेन नंबर 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 जुलाई से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को कुल 11 फेरे लगाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल 20 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर यह ट्रेन बांद्रा जाते समय रविवार सुबह 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:40 बजे रवाना होगी। वापसी में सोमवार को शाम 5:45 बजे पहुंचेगी तथा 5:47 बजे प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस के बीच रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...