प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रामबाग से हावड़ा के बीच चलने वाली विभूति एक्सप्रेस अब अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ दौड़ने लगी है। रविवार को रामबाग स्टेशन से रवाना हुई 12334 विभूति एक्सप्रेस एलएचबी रेक से सुसज्जित रही। स्टेशन अधीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव ने लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का माला पहनाकर स्वागत किया। एलएचबी रेक में 19 से घटकर 17 कोच हो गए हैं। स्लीपर के 7 कोचों में कुल 560 सीटें हैं, जो पहले 576 थीं। एसी थ्री के तीन कोचों में 216 सीटें रह गई हैं, जबकि पहले 256 थीं। सेकेंड एसी के एक कोच में सीटें 46 से बढ़कर 52 हो गई हैं। कुल आरक्षित बर्थ पहले लगभग 878 थीं, जो अब घटकर करीब 828 रह गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.