छपरा, अप्रैल 24 -- तरैया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामबाग में गुरुवार की देर रात छापेमारी कर 520 ग्राम गांजा बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम खराटी निवासी अमन ठाकुर बताया है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के थैले से 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है। यह भी पढ़ें- कटिहार : एसएच 77 पर टोटो से 13.5 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कुचायकोट में 32 किलो गांजा बरामद यह भी पढ़ें- अररिया: 160 किलो गांजा बरामद, धंधेबाज फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...