मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना के रामबाग में युवक साहिल कुमार को घर पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसको लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें एक युवक को नामजद और अन्य को अज्ञात आरोपी बनाया है। आवेदन के अनुसार, पड़ोस के मोहल्ले का एक युवक अपने साथियों संग उसके घर पर चढ़कर परिवार के लोगों से अभद्रता की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि दबंगई की यह वारदात सिर्फ घर तक सीमित नहीं रही। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे मोबाइल फोन पर भी लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं। उसने पुलिस को मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। इधर, मिठनपुरा पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। आपसी समझौता के बाद मामला सुलझा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.