रामबाग फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा
प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रामबाग फ्लाई ओवर पर बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जार्जटाउन पुलिस ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घंटों प्रयास के बाद मृतक की सिविल लाइंस निवासी 46 वर्षीय रजनीश के रूप में शिनाख्त की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज चौराहे की ओर से स्कूटी सवार रामबाग फ्लाई ओवर पर चढ़ रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे स्कूटी सवार आ गया। घटनास्थल पर पहुंची जार्जटाउन पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से घायल को एसआरएन अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जार्जटाउन थाने के कार्यवाहक प्रभारी बब्बन राम ने बताया कि स्कूटी का नंबर अधूरा होने से पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.