रामबाग प्रीमियर लीग समर कप पर पिपलिया नंबर-1 का कब्जा
रुद्रपुर, जून 22 -- दिनेशपुर, संवाददाता। रामबाग गांव में आयोजित सात दिवसीय रामबाग प्रीमियर लीग समर कप-2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पिपलिया नंबर-1 की टीम ने अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पिपलिया नंबर-1 ने दिनेशपुर की टीम को 23 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रामबाग मैदान में खेले गए फाइनल मैच में पिपलिया नंबर-1 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
फाइनल मैच का विवरण टीम ने निर्धारित ओवरों में 128 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिनेशपुर की टीम 105 रन पर सिमट गई। इस तरह पिपलिया नंबर-1 ने 23 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। पिपलिया नंबर-1 के खिलाड़ी सूरज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टीम के नीतीश को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.