कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। शहर में लीकेज वाटर लाइनों की वजह से सड़कें धंस रही हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग नहीं जाग रहे हैं। रामबाग ब्रह्म नगर चौराहा के बाद अब रामबाग पार्क में भी वाटर लाइन लीकेज हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पार्क में गुरुवार सुबह वाटर लाइन में लीकेज हो गया जिससे पानी भरकर पार्क में भरने लगा और देखते ही देखते पार्क का एक हिस्सा किसी तालाब की तरह दिखने लगा। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी जल कल अधिकारियों को दी है। जलकल महाप्रबंधक ने बताया मौके पर टीम भेजकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.