रामबाग उपकेंद्र में धमाके से सीटी फुंकी, बिजली गुल
प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। रामबाग उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की मेन इनकमिंग सीटी शनिवार आधी रात करीब 2:30 बजे तेज धमाके के साथ फुंक गई। इससे बाई का बाग, साउथ मलाका, वीएन मार्ग, मलाकराज समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 5:20 बजे आपूर्ति बहाल की गई।सीटी फुंकने से साउथ मलाका, आजाद नगर, रामबाग, देवड़ा सदन, बाई का बाग, मलाकराज, इंद्रपुरी, हीवेट रोड, मोहत्सिमगंज, शराराबाग और सम्मेलन मार्ग सहित कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। क्षतिग्रस्त सीटी बदलकर सुबह 5:20 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कह गई। हालांकि इसके बाद कुछ समय तक ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही।उधर, सुलाकी फीडर क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल में आई खराबी के कारण कोठापार्चा, रामभवन, सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.