वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही प्रयागराज रामबाग-बनारस-अयोध्या कैंट होली स्पेशल (गाड़ी संख्या-05140/05139) की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। अब यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 11 से 20 मार्च तक तथा अयोध्या कैंट से 12 से 21 मार्च तक रोज चलेगी। प्रयागराज रामबाग से शाम 6.05 बजे प्रस्थान कर यह रात 8.05 बजे बनारस आएगी। यहां से वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, मऊ भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम जंक्शन होते अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वहीं, अयोध्या कैंट से यह गाड़ी सुबह 8.35 बजे चल कर शाम 5.30 बजे बनारस पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज रामबाग रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...