मिर्जापुर, फरवरी 22 -- राजगढ़। विकास खंड के सेमरी गांव में रविवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। सेमरी के रामबली पहलवान ने पंजाब के पटियाला जिले के विक्की पहलवान को चित कर 21 हजार का इनाम अपने नाम किया। ग्रामीणों ने विजेता रामबली पहलवान को गदा भेंट कर बैण्डबाजे के साथ स्वागत किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोज सिंह के नेतृत्व में आजोति कुश्ती में जिले के अलावा पंजाब और अन्य प्रांतों के 13 जोड़ी पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। सेमरी के रामबली पहलवान ने पंजाब पटियाला के विक्की पहलवान को पटखनी देकर इक्कीस हजार का इनाम अपने नाम करने में सफल रहे। हरियाणा के सुरेंद्र व कानपुर के विजय माल्या के बीच ग्यारह हजार की कुश्ती हुई। सुरेंद्र पहलवान विजयी रहे। अयोध्या के सुदामा ने बक्सर बिहार के जोगेन्दर पहलवान को धूल चटाई। महिला पहलवानों में वाराणसी की कोमल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.