रामबली के परिवार के साथ खड़े हुए विधायक वेद प्रकाश, मुआवजा, नौकरी व बीमा लाभ का दिया भरोसा
अयोध्या, जून 8 -- अयोध्या,संवाददता। नाका दुर्गापुरी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत कार्य के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले रामबली के परिजनों से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक नाबालिग पुत्री कोमल को छोड़ गए हैं। विधायक ने मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार चौबे को बुलाकर पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुआवजे की धनराशि मंगलवार तक मृतक के परिजनों के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि मृतक के एक आश्रित को नियमानुसार नौकरी दिलाई जाएगी。
परिवार को सहायता इसके साथ ही विधायक ने एसडीएम सदर अरविंद कुमार से वार्ता कर मृतक के परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.