मऊ, जनवरी 21 -- मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के ग्राम रानीपुर स्थित रामबन काझा में बुधवार को श्रम विभाग ने शिविर लगाया। सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह के निर्देशन में अटल आवासीय विद्यालय के 16 फॉर्म प्राप्त हुए। इसमें से 10 फॉर्म नवीनीकरण हुए। जिससे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। इसके तहत फार्म को जमा कराया गया। इस मौके पर श्रम विभाग से आए ओम प्रकाश यादव, सतीश विश्वकर्मा, लाल जी सरोज, विकास सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...