बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने 23 अगस्त को अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस हर वर्ष राजकीय समारोह के रूप में मनाने के बिहार सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। बयान जारी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह क्रांति, राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र सिंह पटेल व प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...