रामफल के शहादत दिवस पर होगा प्रतिमा अनावरण
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- सीतामढ़ी। आजादी की लड़ाई में फांसी का फंदा चूमने वाले अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर 23 अगस्त को मधुरापुर बाजपट्टी में प्रतिमा अनावरण, शहीदी मेला एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के तत्वावधान में आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम संयोजक सियाराम मंडल ने बताया कि शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण सह सभा का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार करेंगे। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री स्वेता गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, सांसद शंभू शरण पटेल, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, उप सचेतक गायत्री देवी, पूर्व मंत्री सह सांसद सुनील पिंटू सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राजनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.