बोकारो, फरवरी 16 -- फुसरो के ढोरी 5 नंबर धौड़ा निवासी समाजसेवी स्व रामप्रीत मांझी की 14वीं पुण्यतिथि आवासीय प्रांगण में मनायी गयी। धर्मपत्नी कलावती देवी सहित आगंतुकों ने श्रद्धांजलि दी। संचालन टेकलाल उरांव ने किया। अध्यक्षता करते हुए गोवर्धन रविदास ने कहा कि रामप्रीत मांझी शिक्षाविद् के साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अम्बेडकर कल्याण संघ से जुड़कर गरीब बच्चे-बच्चियों के लिए स्कूल चलाकर शिक्षा का अलख जगाने का काम किया करते थे। वे अखिल भारतीय भुईयां कल्याण संघ बोकारो जिला अध्यक्ष भी रहे थे। इनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए साल 2012 में बाबू जगजीवन राम कला संस्कृति तथा साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया गया था। फुलचंद रविदास, अफजल अनीस, मुन्ना सिंह, रिंकू भुईयां, नकुल रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.