जहानाबाद, अप्रैल 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अति पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशि बी पंडित ने जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर को बिहार प्रदेश अति पिछड़ा वर्ग के महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। जिला कांग्रेस के नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि रामप्रवेश ठाकुर अति पिछड़ा वर्ग के लोकप्रिय नेता हैं युवा है जुझारू है। पार्टी ने जिस निष्ठा के साथ इनपर भरोसा कर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है ये निश्चित ही उसपर खरा उतरेंगे और पार्टी में अधिक से अधिक पिछड़े वर्ग को जोड़कर पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे माननीय नेता राहुल गांधी जी ने पार्टी में अधिक से अधिक पिछड़े वर्ग को जोड़ने को कहा है जिससे उनके हक और अधिक...