नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- राष्ट्रीय हरित क्षेत्र (एनजीटी) ने तेलंगाना में यूनेस्को से मान्यता प्राप्त रामप्पा मंदिर और रामप्पा झील के पास प्रस्तावित कोयला खनन परियोजना को लेकर जताई गई चिंताओं का स्वतः संज्ञान लिया है। ट्रिब्यूनल ने कहा कि यह मामला पर्यावरण नियमों के पालन और पर्यावरण कानूनों को लागू करने से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने पांच अक्तूबर को छपी एक समाचार रिपोर्ट 'कार्यकर्ताओं को चिंता : रामप्पा मंदिर के पास कोयला खदान से विरासत स्थल और झील को नुकसान हो सकता है' के आधार पर इस मामले को दर्ज किया है। ट्रिब्यूनल ने गौर किया कि प्रस्तावित कोयला खनन परियोजना तेलंगाना के मुलुगु जिले में काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर (जिसे रामप्पा मंदिर के नाम से जाना जाता ...