नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- रामपुर, संवाददाता: खजुरिया थाना क्षेत्र में मोहम्मद शरीफ की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की चर्चा फिर तेज हो गई है। वर्ष 2007 के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हमले के मुकदमे में दोषी रहे शरीफ की गोली मारकर हत्या के बाद सोशल मीडिया पर राहुल सिंह नाम की आईडी से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक, राहुल सिंह झारखंड में सक्रिय एक गिरोह से जुड़ा है। हालांकि, उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। इसी थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पहले एक प्रधान को भी कनाडा के नंबर से लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी मिली थी। फोन करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस काशीपुर निवासी तरनदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।शरीफ की हत्या में गिरोहों के कनेक्शन...