रामपुर, दिसम्बर 26 -- सिंगनखेड़ा स्थित स्टेडियम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी पर गुरूवार को जूनियर हॉकी खेल प्रतियोगिता हुई। पहला मैच रामपुर हॉस्टल और आलिया गंज के बीच खेला गया। पहला मैच रामपुर हॉस्टल ने जीता। दूसरा मैच बेनजीर और सिंगनखेड़ा के मध्य खेला गया। जिसमे सिंगनखेड़ा ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच स्टेडियम सिंगनखेड़ा और रामपुर हॉस्टल के मध्य संम्पन्न हुआ। जिसमें रामपुर हॉस्टल ने जीत दर्ज कर विजेता बनी। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार कार्यकारी अध्यक्ष जिला योगासान खेल संघ डॉ. अनूप सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राहुल, हेमराज दयाल, विजयपाल, प्रेम पाल, सुरेश, राकेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.