रामपुर हत्याकांड के विरोध में भाकपा माले ने किया प्रतिरोध सभा
पलामू, जून 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 23 मई को हुई गोलीबारी और हत्या की घटना के विरोध में भाकपा माले की पलामू और गढ़वा जिला कमेटियों ने संयुक्त रूप से प्रतिरोध संकल्प सभा का आयोजन किया। गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र स्थित कोर्टा से मार्च निकालकर गढ़वा और चैनपुर की सीमा पर सभा की गई। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को 40 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक दल के नेता एवं विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष अरूप चटर्जी ने कहा कि राज्य में भूमाफिया और सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा है, जिससे गरीब और कमजोर वर्गों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम से ठीक पहले प्रशासन ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.