रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। बमनपुरी स्टेडियम में चल रहे रामपुर सुपर क्रिकेट लीग में सोमवार को रामपुर स्ट्राइकर की टीम ने 87 रनों से जीत दर्ज की। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बमनपुरी स्टेडियम में रामपुर सुपर क्रिकेट लीग का आयोजन चल रहा है। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान हुसैन ने बताया कि सोमवार को लीग का मैच रामपुर किंग और रामपुर स्ट्राइकर्स की टीम के मध्य खेला गया। रामपुर स्ट्राइकर्स की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें रामपुर स्ट्राइकर्स पूरी टीम 24 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं दूसरे छोर पर रामपुर किंग की टीम 133 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए 15 ओवर में मात्र 46 रन पर ही ढेर हो गई। परिणामस्वरुप रामपुर स्ट्राइकर की टीम ने मैच में 87 रनों से जीत हासिल कर ली। मैच में उत्कृष्ट प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.