रामपुर, फरवरी 27 -- होली पर्व को लेकर रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा का ध्यान रख रहा है। रेलवे की तरफ से होली पर लोगों को घर पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के बाद अब रेलवे ने रामपुर स्टेशन पर दो और ट्रेनों का ठहराव किया है। इसमें एक ट्रेन तीन और दूसरी चार फेरे लगाएगी। मुख्य टिकट निरीक्षक गोविंद सिंह जनी ने बताया कि दो और होली स्पेशल का ठहराव हुआ है। अमृतसर से बिहार तक होगा संचालन रामपुर। रेलवे की तरफ से 27 फरवरी और 28 फरवरी को अमृतसर से बिहार और बिहार से अमृतर तक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। अमृतसर से चलने वाली गाड़ी 27 फरवरी को चलेगी और 20:32 बजे रामपुर पहुंचेंगी। वहीं, पटना से चलने वाली गाड़ी 28 फरवरी को चलेगी और 20:35 बजे रामपुर पहुंचेंगी। दिल्ली से गोरखपुर तक होगा संचालन रामपुर। रेलवे की...