रामपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
रामपुर, अगस्त 14 -- रामपुर। तेज बारिश के बीच शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान सुंदरलाल(65) पुत्र फकीरे, निवासी घेरवा थाना मानपुर, जिला सीतापुर के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.