रामपुर से 60 श्रद्धालुओं का कांवड़ जत्था रवाना
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- विकासखंड पसगवां की ग्राम पंचायत किशनपुर अजीत के मजरा रामपुर से बुधवार शाम 60 शिवभक्तों का 21 वां विशाल कांवड़ जत्था बाबा शिवशंकरेश्वर नाथ मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुआ। श्रद्धालु 5 अगस्त से 7 अगस्त तक चलने वाली यात्रा के दौरान फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा सावन माह में शिवभक्ति, संयम और सेवा की परंपरा का प्रमुख हिस्सा मानी जाती है। यात्रा का नेतृत्व ग्राम प्रधान गजेंद्र कुमार सिंह उर्फ गौरव सिंह कर रहे हैं। जत्थे में इसपाल, राज, डेविड, अनुज, रमन, रोहित, सुनील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पांडेयबाबा से जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना पूरे मार्ग में श्रद्धालु 'बोल बम' और 'हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.