रामपुर, अप्रैल 9 -- बाबा बालक नाथ मंदिर, अजीतपुर से बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा बालक नाथ की वार्षिक पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह पदयात्रा 18 दिनों में लगभग 650 किलोमीटर की दूरी तय कर हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ डियोट गुफा तक जाएगी। पदयात्रा का नेतृत्व बाबा बालक नाथ मंदिर, अजीतपुर के महंत बाबा गुलाब दास सिंह कर रहे हैं। यह यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू होकर हरियाणा, दिल्ली होते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा के जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। महंत ने बताया गया कि यह धार्मिक पदयात्रा वर्ष 1992 से लगातार हर वर्ष रामपुर से हिमाचल के लिए निकाली जाती है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिमाचल स्थित बाबा बालक नाथ डियोट गुफा में ध्वज चढ़ाना है। परंपरा के अनुसार यात्रा के आरंभ में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.