रामपुर, अप्रैल 9 -- रामपुर। शहर से चोरी हुई एक बाइक का चालान शामली जिले में काटा गया। बाइक स्वामी के मोबाइल पर जब मैसेज आया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लानगर निवासी काजिम अली का कहना है कि वह करीब एक साल पहले वह नमाज पढ़ने एक मस्जिद गया था। मस्जिद के बाहर उसने अपनी स्पलेंडर बाइक खड़ी कर दी और अंदर चला गया। इस बीच चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। उसने मस्जिद के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी को चेक किया तो दो लोग बाइक चोरी करके ले जाते हुए दिखे। काजिम के अनुसार उस वक्त उसने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उसकी बाइक शामली जिले में चलती मिली। वहां की यातायात पुलिस ने बाइक का चालान किया तो मैसेज उसके नंबर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.