रामपुर सिसाही में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कानपुर, जून 5 -- रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के रामपुर सिसाही गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई लेकिन परिजन शव लेकर वापस चले गए। रामपुर सिसाही गांव में 45 वर्षीय जगत सिंह पुत्र रामगोपाल की शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर बृजेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजन सर्पदंश से मौत होने की आशंका जताकर शव लेकर गांव चले गए। गांव ले जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों के अनुसार जगत सिंह खेत पर बने कमरे में गए थे। कमरे में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.