रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। मनरेगा (वीबी-जी-राम-जी) में फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के उद्देश्य से श्रमिकों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी प्रदेश में मात्र 51 प्रतिशत ई-केवाईसी ही पूरी हो सकी है। शेष 49 प्रतिशत श्रमिक अब तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं। प्रदेश के 75 जिलों में मनरेगा श्रमिकों की कुल संख्या 1,18,74,341 है। इनमें से अब तक 58,37,212 श्रमिकों की ई-केवाईसी हो सकी है। जबकि 60,37,129 श्रमिक ई-केवाईसी से बाहर हैं। ई-केवाईसी को लेकर पहले नवंबर में निर्देश जारी किए गए थे। रामपुर में मनरेगा में सक्रिय 1.32 लाख श्रमिकों में से अभी तक 60557 श्रमिकों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कराया है। संबंधित साफ्टवेयर काम न करने के कारण प्रगति अपेक्षित नहीं रही। 14 जनवरी को समीक्षा के बाद अपर आयुक्त अमनदीप डुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.