अलीगढ़, अप्रैल 30 -- चंडौस, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में नामजद व एक दर्जन अज्ञात अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है। बताते चलें कि मंगलवार को गांव रामपुर शाहपुर में राजस्व टीम द्वारा एक जमीन की पैमाइश के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जानलेवा इरादे से फायरिंग की गई और ईंट-पत्थरों के साथ लाठी-डंडे चले। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई, लोग घरों में दुबक गए और रास्तों पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष उग्र बने रहे और समझाने के बावजूद नहीं माने। पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष में लाला ...