जहानाबाद, मई 8 -- मेहंदिया, निज संवद् दाता। परासी थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपितों में उपेंद्र चौधरी परासी एवं पंकज कुमार ग्राम रामपुर वैना शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व से इश्तिहार वारंट जारी किया गया था। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित कई महीनों से फरार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- बांका: बाराहाट पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तारगिरफ्तारी का कारण न्यायालय से इश्तिहार वारंट जारी होने के बाद परासी थाना पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों अपने-अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही परासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को...