गया, मार्च 9 -- कोंच थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने कोंच थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर चोरों ने कार्यालय कक्ष में रखा लगभग दो क्विटंल चावल, माइक, मध्याह्न भोजन बनाने वाले समाग्री सहित अन्य सामान को चुरा लिया। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...