रामपुर, मई 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश के बाद रामपुर में नेताओं ने पेट्रोल-डीजल वाहनों से दूरी बनाना शुरू कर दी है। गुरुवार को रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय गए। बताया जा रहा है कि उन्होने 4 नए ई रिक्शा खरीदे हैं। शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों से लेकर विकास कार्यों के निरीक्षण तक, हर जगह शहर विधायक आकाश सक्सेना का काफिला अब ई-रिक्शा से नजर आएगा। न सिर्फ वह खुद ई-रिक्शा में सवार होंगे, बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ और पुलिस के जवान भी इन्हीं ई-रिक्शा में चलेंगे। इसके लिए उन्होंने चार ई-रिक्शा खरीदी हैं। उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर किया है।20 किलोवाट का सोलर प्लांट लग...