हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड पर दो सप्ताह पहले एक अज्ञात स्कूटी सवार ने खुद को फौजी बताकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। घटना में पीड़ित की बाईं आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानपुर पश्चिम निवासी पीड़ित प्रेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह एक बुजुर्ग को घर छोड़ने जा रहे थे। तभी सोमवार बाजार के पास एक अज्ञात स्कूटी सवार ने उन्हें रोककर बहस शुरू कर दी। आरोपी ने जबरन स्कूटी की चाबी निकाल ली और खुद को फौजी बताते हुए प्रेम सिंह के चेहरे और आंख पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाए। हमले के बाद आरोपी ने उन्हें सड़क पर घसीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उपचार के दौरान पता लगा कि बांई आंख की रोशनी कम हो गई है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज...