हल्द्वानी, जनवरी 22 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। रामपुर रोड किनारे खड़ी एक इनोवा कार में गुरुवार सुबह आग लग गई। चंद मिनटों में ही कार जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के दौरान कार के अंदर कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग की लपटों पर काबू पाया। कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह गुरुवार सुबह दवा लेने रामपुर रोड पर एक वैद्य के पास आए थे। उन्होंने अपनी इनोवा कार फुटपाथ पर पार्क की और वैद्य के पास चले गए। इसी दौरान कार में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें फैल गई। अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने पानी की बौछार कर लपटों पर काबू पाया। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह बैटरी का फटना या शॉर्ट सर्किट हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.